भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बंजारी घाटी में प्लास्टिक दाने की बोरियां से भरा हुआ ट्रक पलटा ,ड्राइवर को नींद के झौंके में सड़क से उतरकर पलटा ट्रक।

186
Above News

प्रमोद सिंह बघेल छपारा – बगैर रुके लंबी दूरी तय करने के चक्कर में थकावट और नींद के झौंके में सड़क हादसे हो जाते हैं ऐसा ही गत रविवार रात्रि लगभग डेढ़ बजे उत्तरप्रदेश से महाराष्ट्र राज्य जा रहा एक ट्रक नगर से लगभग 8 किलोमीटर दूर एनएच 44 फोरलेन सड़क के बंजारी घाटी में हादसे का शिकार हुआ गनिमत रही की ट्रक पटरी उतरकर पलटा गया और ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई वहीं दूसरे दिन सोमवार सुबह 1 दिसम्बर को ट्रक में लोड प्लास्टिक दाने से भरी हुई बोरियां को निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार गणेशगंज से छपारा के बीच बंजारी घाट पर मौके पर मौजूद दुर्घटना ग्रस्त ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह पाता क्षेत्र कानपुर उत्तरप्रदेश से महाराष्ट्र राज्य के नागपुर के लिए प्लास्टिक कैरी बैग बनाए जाने के उपयोग में लाया जाने वाला दाने से भरी बोरियां लोड कर ट्रक क्रमांक UP-71-AT- 0719 में लेकर जा रहे थे और क्षेत्र के बंजारी घाट चढ़ते हुए ट्रक ड्राइवर को नींद के झौंके आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच कर ट्रक पलट गया। सौभाग्यवश बंजारी घाटी की सड़क किनारे गहरी जगह नहीं होने से बडा हादसा टल गया और ट्रक सहित कोई जनहानि नहीं हुई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper