भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर की सकारात्मक पहल

164
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


यशराज सैनी को साइकिल, फास्टर केयर योजना तथा खाद्यान्न पर्ची उपलब्ध कराकर नई उड़ान भरने के लिए किया प्रोत्साहित

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह से मिलकर शहडोल नगर के वार्ड नम्बर 13 निवासी 14 वर्षीय यशराज सैनी ने अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुए बताया कि मेरे माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है, मै अपनी दादी के साथ रहता हूं जो दृष्टिबाधित है। यशराज सैनी ने जीविकोपार्जन जैसी अन्य विविध समस्याओ से भी अवगत कराया।
  कलेक्टर ने यशराज सैनी को समक्ष में बिठाकर उनकी समस्याएं सुनी।  उन्होंने यशराज को स्कूल आने-जाने के लिए साइकल उपलब्ध कराई। यशराज के माता-पिता के देहान्त हो जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित फास्टर केयर योजना के तहत प्रति माह 4 हजार रूपये उपलब्ध कराने, परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने तथा  परिवार संचालन की व्यवस्था नही होने के कारण खाद्यान्न व्यवस्था के लिए पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कड़ाके की ठण्ड से बचाव हेतु दादी एवं यशराज के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था की। इसके साथ ही दादी को जिला चिकित्सालय में भेजकर हेल्थ चेकअप भी कराया। 14 वर्षीय यशराज सैनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज में कक्षा 8 वीं में अध्यनरत है।
कलेक्टर की संवेदनशीलता से यशराज की परेशानियां कम हुईं। यशराज एवं उनकी दादी ने कलेक्टर की पहल की सराहना की तथा यशराज ने पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने की बात कही। कलेक्टर की यह पहल यशराज को नई उड़ान भरने में सहायक होगी।

साथ ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने 5100 रुपए एवं सदस्य जिला बाल कल्याण समिति श्रीमती कल्याणी बाजपेई,  सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती संजीता भगत ने 500- 500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper