भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ध्यान से मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार- पुलिस अधीक्षक

243
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया सामूहिक ध्यान कार्यक्रम

– पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, आत्म संयम एवं एकाग्रता को बढ़ावा देना था।  कार्यक्रम में पुलिस उप महा निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित पुलिस लाइन  एवं विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों में कार्यरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। ध्यान के कार्यक्रम जिले के थानों एवं चौकी स्तर पर भी आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने सामूहिक ध्यान कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि ध्यान करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, आत्मसंयम का संचार होता है।  कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा सकारात्मक कार्य वातावरण विकसित करने का संदेश भी दिया गया।
   ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों को नियमित ध्यान के लाभों, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों का सहयोग रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper