भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 29 एवं 30 दिसंबर को

275
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट



:  प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026 एवं इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2025 के प्रथम चरण में शहडोल जिले हेतु जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय संभागीय आईटीआई शहडोल पता- रीवा रोड सोहागपुर शहडोल में किया जाएगा ।ऐसे प्रतिभागी जिनके द्वारा माह जुलाई-2025 से सितम्बर-2025 के मध्य NSDC के Portal, Skill India Digital Hub के माध्यम से पंजीयन किया गया था। उन प्रतिभागीयों की प्रतियोगिता दिनांक 29 दिसंबर 2025 एवं 30 दिसंबर 2025 को प्रथम पाली 10 से 12:00 बजे द्वितीय पाली 2:00 बजे से 4:00 तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी कौशल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी तथा चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगे।अधिक जानकारी हेतु शासकीय संभागीय आईटीआई शहडोल में श्री सुकांत तिवारी मोबाईल नंबर 9806707178 से सम्पर्क कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper