भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर शहडोल संभाग ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

194
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट



। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिला मुख्यालय उमरिया के शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 147, 149 , 153 व 154 का औचक निरीक्षण किया तथा बीएलओं व्दारा किए जा रहे फार्म -6, फार्म 8 के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।

     निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र क्रमांक 147 के बीएलओ रावेन्द्र सिंह ने बताया कि कुल मतदाताओ की संख्या 586 है । फार्म -6 की संख्या 10 है जिसमें 4 आनलाइन कर दिए गए है । इसी तरह फार्म -8 की संख्या है 4 है, जिसमें 3 आनलाइन फीड कर दिए गए है । मतदान केंद्र क्रमांक 149 के बीएलओ रामावतार तिवारी ने बताया कि कुल मतदाताओ की संख्या 685 है । फार्म 6 की संख्या 7 है जिसमें आनलाइन फीड कर दिया गया है । फार्म 8 की संख्या 1 है, जिसे आनलाइन फीड कर दिया गया है । मतदान केंद्र क्रमांक 153 की बीएलओ सुषमा सिंह पटेल ने बताया कि कुल मतदाताओ की संख्या 900 है । फार्म 6 की संया 6 है जिसे आनलाइन फीड कर दिया गया है । फार्म 8 की संख्या 2 है जिसे आनलाइन फीड कर दिया गया है । मतदान केंद्र क्रमांक 154 के बीएलओ ने वैभव भटट ने बताया कि फार्म 6 की संख्या 8 है जिसमें 4 आनलाइन फीड कर दिए गए है । इसी तरह फार्म 8 की संख्या निल है।कमिश्नर ने बीएलओ को निर्देशित किया कि फार्म- 6, फार्म -8 का कार्य समय सीमा में किया जाए ।इसके साथ ही लाजिकल इरर वाले फार्म में भारत निर्वाचन आयोग व्दारा निर्धारित दस्तावेज को मंगाते हुए उक्त कार्य को पूरा किया जाए ।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीता डेहरिया, प्रभारी एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी, एस एल आर सतीश सोनी सहित बीएलओ उपस्थित रहे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper