भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लोक सेवा गारण्टी के तहत चिन्हित सेवाएं आवेदक को समय-सीमा में देना सुनिश्चित करें- कलेक्टर
===

209
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह नें समय-सीमा की बैठक में लोग सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत सिटीजन चार्टर के तहत निर्धारित समय-सीमा में दी जाने वाली चिन्हित सेवाओं के आवेदनों का निराकरण करनें के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही समाधान एक दिवस के तहत प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत दी जाने वाली सेवाओं की विभागवार समीक्षा भी की। आपने यह भी निर्देश दिए कि समाधान ऑनलाईन अंतर्गत जिन विभागों की जिन सेवाओं की समीक्षा की जानी है, उन सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper