मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम 9 जनवरी को भठिया मंदिर परिसर मे प्रस्तावित
===

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायकों की उपस्थिति में तैयारी बैठक सम्पन्न
===
– प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जनवरी 2026 को शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में भठिया मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा एवं अधिकारियो की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विभागीय अधिकारियो को सौंपे गए दायित्वांे का प्राथमिकता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में वाहन पार्किंग व्यवस्था, मंचीय कार्यक्रम, आमंत्रण पत्र, जनजातीय लोक कलाकरो की प्रस्तुतियां, चिकित्सा सुविधा, लोकार्पण, भूमिपूजन, हितलाभ का वितरण, विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी, के संबंध में चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.