बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, मसीरा गांव में आज से बहाल होगी बिजली

शिव महिमन मिश्रा की रिपोर्टिंग
शहडोल | जयसिंहनगर। शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसीरा में बिजली बिल जमा न होने के कारण विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
आज विद्युत विभाग के लाइनमैन द्वारा गांव में बकाया बिजली बिल की उगाही की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा कर दी जाएगी, उनकी बिजली आपूर्ति आज से ही पुनः चालू कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और भविष्य में भी बकाया रहने पर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग से अपील की है कि बिल भुगतान के लिए समय और सुविधा दी जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।
फिलहाल गांव में बिल जमा कराने की प्रक्रिया जारी है और भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.