भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चयनित वृंदावन ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा-कलेक्टर

553
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ वृंदावन ग्राम के हितग्राहियों को उपलब्ध कराने की कार्य योजना बनाएं
===
जिले के सभी विकास खण्डो में एक-एक ग्राम पंचायत को वृंदावन ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। जिसमें सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिंदुरी चुनिया, बुढ़ार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सेमरा, गोहपारू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नवागांव, जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सीधी तथा ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रसपुर शामिल हैं। 
कलेक्टर ने कहा कि चयनित ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामांे में भी अधोसंरचना विकास शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल उन्नयन, उन्नत पशुपालन, स्वच्छता, आंतरिक एवं गांव को जोड़ने वाली  सड़कों का निर्माण, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, से संबंधित गतिविधियों के संचालन, जल संवर्धन एवं सिंचाई के रकबे में वृद्धि, आदि जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, गौशाला का संचालन, स्मशान घाट में पहुंच मार्ग की व्यवस्था, जैविक एवं प्राकृतिक खेती का विस्तार, पर्यावरणा संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, तथा चारागाह विकास एक बगिया मां के नाम तथा पोषण वाटिका के माध्यम से घर-घर सब्जी उत्पादन जैसे कार्य किए जाने हैं। 
कलेक्टर ने कहा कि इन ग्रामों में स्कूलों के भवनों का सुदृढ़ीकरण, स्कूलों में शिक्षकों तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति  के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा की कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे। ग्राम के हर बच्चे की जानकारी संधारित की जाएगी। इसी तरह आंगनवाड़ी केन्द्रों में शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीयन, गर्भवती धात्री तथा कुपोषित माताओं का पंजीयन उनका नियमित फॉलोअप, के साथ ही क्रिटिकल श्रेणी की गर्भवती माताओं का फॉलोअप करके संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समय पर दवाईयां खिलाने तथा संस्थागत प्रसव कराने की जवाबदारी निभाएंगी।  जिससे मातृ मृत्य दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इसी तरह जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाय जाना है। गांव के प्रत्येक व्यक्ति ई-केवायसी, किसानों का पंजीयन, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने के साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र  जारी करने तथा पात्र व्यक्तियों को आरबीसी के तहत समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।  गांव के सभी सार्वजनिक भवनों की पुताई, साफ-सफाई, वृक्षारोपण, खेल मैदान,  श्मशान घाट में पहंुच मार्ग एवं पानी तथा शेड की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय संसाधन एवं जलवायु के अनुरूप जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही एक फसली जमीन को 2 या 3 फसली जमीन में बदलने हर घर में दुधारू पशु पालन को बढ़ावा देने तथा सब्जी एवं फल तथा मशाला उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। गांव की सभी महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़ने का काम किया जना है। सार्वजनिक भवनों में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं अनुभाग तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के नाम एवं मोबाईल नम्बर प्रदर्शित किए जाएगे। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि वृन्दावन ग्रामों के विकास की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार कराएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी, प्रधान संस्था के विशेषज्ञ श्री प्रशांत, सीईओ जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, एपीओ, उपयंत्री, पंचायत सचिव, तथा रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper