भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आर.ए.डब्ल्यू.ई. कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिक विधि से मृदा नमूना संग्रहण
===

502
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


– पं. शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के कृषि विभाग के अंतिम वर्ष (चतुर्थ वर्ष), सप्तम सेमेस्टर बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (आर.ए.डब्ल्यू.ई.) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरवार में किसानों के खेतों पर वैज्ञानिक विधि से मृदा नमूना संग्रहण किया गया।
संग्रहित मृदा नमूनों का परीक्षण मृदा प्रयोगशाला में किया जाएगा, जिससे मृदा में उपलब्ध प्रमुख एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का विश्लेषण किया जा सकेगा। मृदा परीक्षण के उपरांत सॉइल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत कुल 12 मापदंड प्राप्त होंगे, जिससे मृदा की उर्वरता का सटीक आकलन संभव होगा।
इस अवसर पर कृषि विभाग के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मृदा नमूना संग्रहण की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियाँ तथा मृदा परीक्षण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता एवं मृदा प्रबंधन की स्पष्ट समझ विकसित हुई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper