भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़े हजारों। हिंदुत्व पर चर्चा

1,447
Above News

कानपुर।विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हनुमान पार्क दामोदर नगर में आयोजित हुआ जहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने खुले मंच से कहा कि सभी को एकजुट होकर सनातन मूल्यों के पुनर्जागरण की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने विधर्मियों द्वारा धर्म पर हो रहे प्रहार और महिलाओं पर अत्याचार का उल्लेख करते हुए सनातनी भाई-बहनों को संगठित होने का आह्वान किया। श्री भदौरिया ने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला पावन आयोजन बताया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता एकता और एक आदर्श कुटुंब के महत्व को बताया। इस मौके पर मुख्य रूप से विहिप प्रान्त सह कोषाध्यक्ष गौरंग जी आखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मनोज भदौरिया गोल्डन बाबा मनोजानन्द भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिट्टू विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी डा पीके मित्रा प्रवीना जी  विमल जी लक्ष्मण जी कौशलेश जी दिनेश जी रमेश जी सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper