भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा गुरुद्रोणाचार्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
===

344
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


–  एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में गुरुद्रोणाचार्य सम्मान समारोह का आयोजन शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कहा कि गुरु ही समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने गुरुद्रोणाचार्य सम्मान को एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज का गुरुओं के  प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक बताया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री  आनंद रॉय सिन्हा ने कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान का संवाहक होता है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी आधार होता है। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करने की इस पहल की सराहना की।
     प्रो. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गुरु सम्मान वास्तव में ज्ञान, अनुशासन और मूल्य आधारित शिक्षा का सम्मान है।
    इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, डायरेक्टरों एवं अध्यापकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए गुरुद्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर  सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, प्रो. अनिल सक्सेना, डॉ. रचना दुबे सहित अन्य  लोग उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper