मसीरा में आनंद उत्सव कार्यक्रम संपन्न

खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया जोश, विजेताओं को किया गया सम्मानित
शहडोल/जयसिंहनगर। जिले के जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मसीरा में दिनांक 21 जनवरी 2026, बुधवार को आनंद उत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉकी, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत मसीरा, बनचाचर एवं पसौढ़—तीनों पंचायतों का संयुक्त आयोजन था, जिसे निर्धारित खेल मैदान में संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में सम्मिलित पंचायतों के सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को आपसी भाईचारे, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.