ठेगरहा में आनंद उत्सव कार्यक्रम संपन्न, खेल व सांस्कृतिक आयोजनों में दिखा उत्साह

जयसिंहनगर।शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेगरहा में दिनांक 22 जनवरी 2026, गुरुवार को आनंद उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ गरबा नृत्य का भी आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन ग्राम पंचायत ठेगरहा एवं कोठीगढ़ की दो पंचायतों का संयुक्त कार्यक्रम था, जिसे ठेगरहा स्थित खेल मैदान में संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के सभी आयु वर्ग के महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में नजर आया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.