भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कृषि छात्रों को मिला मृदा परीक्षण का प्रशिक्षण

शहडोल।

195
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल (मध्य प्रदेश) के कृषि विभाग, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स चतुर्थ वर्ष के छात्रों को 27 से 30 जनवरी 2026 तक सरकारी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मृदा विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार राणा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें प्रयोगशाला तकनीशियन श्री अभिलेष प्रताप सिंह का सहयोग रहा।

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को मृदा परीक्षण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इसमें खेत से मृदा नमूना एकत्र करने, नमूनों की प्रोसेसिंग, पीएच मान, विद्युत चालकता, जैविक कार्बन एवं प्रमुख पोषक तत्वों की जांच की प्रक्रिया सिखाई गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार करने एवं किसानों को वैज्ञानिक सलाह देने की विधि पर भी प्रकाश डाला गया।

प्रयोगशाला अधिकारियों द्वारा छात्रों को उपकरणों के संचालन, रसायनों के सुरक्षित उपयोग, अभिलेख संधारण तथा गुणवत्ता नियंत्रण एवं सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में अनूपमा द्विवेदी, श्रद्धा मिश्रा, इंद्रमणि गुप्ता, इशिका वर्मा, प्रियंका सिंगराम, बिंदु मरावी, वर्षा यादव, स्नेहा सिंह, राजेश सिंह एवं संतोष सिंह शामिल रहे। प्रशिक्षण से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper