भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने कार्यक्रम स्थल ग्राम गांधिया का किया निरीक्षण
….

323
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री करेंगे श्री राम वन पथ गमन स्थल में शबरी माता की प्रतिमा का अनावरण
…..
:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शबरी जयंती के अवसर पर 8 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम गांधिया में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की बेहतर साफ सफाई एवं मंदिर की रंगाई पुताई सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि ग्राम गांधिया में प्रस्तावित कार्यक्रम में शबरी माता की मूर्ति का अनावरण, हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सुश्री काजोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper