भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

02 बाघों की मृत्यु पर वन विभाग ने की कड़ी कार्यवाही, 07 आरोपियों से पूछताछ जारी

302
Above News

Vikash jaiswal

बीटगार्ड बनचाचर तथा परिक्षेत्र सहायक मसीरा को किया गया निलंबित

शहडोल 07 फरवरी 2026- वनमण्डलाधिकारी उत्तर वनमण्डल शहडोल तरूणा वर्मा ने बताया है कि उत्तर वनमण्डल शहडोल अंतर्गत वनपरिक्षेत्र जयसिंहनगर के बीट बनचाचर (ग्राम करपा) में 02 वन्यजीव बाघ की मृत्यु की घटना में कार्यवाही करते हुये वन अपराध प्रकरण क्रमांक 10713/07 दिनांक 01.02.2026 एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 10713/08 दिनांक 02.02.2026 पंजीबद्ध कर 07 आरोपियों को रिमाण्ड में लेकर पूछताछ की गई तथा आरोपियों द्वारा बताये गये साक्ष्य के आधार पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये संबंधित वन क्षेत्रों के सभी कक्ष में सघन गस्ती की जा रही है तथा प्रकरण में जांच कार्यवाही प्रचलित है।
विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुये प्रथम दृष्टया घटना मे दोषी पाये गये श्री राजेन्द्र पुरी वनरक्षक बीटगार्ड बनचाचर तथा श्री बृहस्पति पटेल परिक्षेत्र सहायक मसीरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया एवं श्री दिनेश कुमार पटेल वन परिक्षेत्राधिकारी जयसिंहनगर को आरोप ज्ञापन प्रस्तावित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper