भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चिहिंत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को एन.आर.सी. में कराए भर्ती- कलेक्टर

198
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


हाईरिस्क गर्भवती माताओ से घर-घर जाकर करें संपर्क, प्रदान करे स्वास्थ्य सुविधाए- कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
—-
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए आधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल जिले के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर एन.आर. सी. केंद्रो में भर्ती कराना सुनिश्चित करें उन्होंने कुपोषण मुक्त अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित मानीटरिंग करते हुए प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ब्यौहारी तहसील के निपनिया स्वास्थ्य केंद्र एवं बुढार तहसील के झींकबिजुरी में एनआरसी केंद्र संचालित करें एवं कोई भी एनआरसी केंद्र रिक्त न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
       उन्होंने कहा कि जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाली संदर्भ सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे जो प्राइवेट स्कूल में जाते है उनका चिन्हांकन करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईरिस्क गर्भवती माताओं को चिन्हित कर उनकी मॉनिटरिंग करें एवं घर-घर जाकर गर्भवती माताओं से स्वास्थ्य संबंधित जानाकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।
     कलेक्टर ने आभा आई डी, ए. एन.सी. पंजीयन, पी एम मातृत्व योजना,एसएनसीयू सहित स्वास्थ्य विभाग एव महिला बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश आधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. राजेश मिश्रा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमरनाथ सिंह सहित जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper