भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने लोगो की सुनी शिकायते एवं समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश
===

146
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


– कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई।  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम गोरतरा निवासी शिवलाल बैगा ने परिवारो की सहमति से पट्टा अलग बनवाने एवं जमीन को न बेचने, ग्राम कोटरी निवासी संध्या शर्मा ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम खड्डा निवासी रामकेश पटेल ने भूमि का सीमांकन करने, ग्राम मिठौरी निवासी अनुराग सिंह ने भूमि का नक्शा दिलवाने, शहडोल निवासी शंभू प्रसाद बैगा ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper