भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुत्र वेहान सिंह के ब्लड कैंसर उपचार हेतु कलेक्टर ने पिता राघवेन्द्र सिंह को संकटापन्न मद से दी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
===

246
Above News

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर


– साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम खेतौली निवासी श्री राघवेन्द्र सिंह ने अपने 11 वर्षीय पुत्र वेहान सिंह के उपचार हेतु आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र ब्लड कैंसर से पीड़ित है तथा उसका उपचार रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित एम्स अस्पताल में जारी है।
आवेदन में बताया गया कि परिवार की आजीविका मजदूरी पर आधारित है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उपचार में निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे चिकित्सा प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा को विभाग द्वारा संचालित संकटापन्न मद से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में तत्परता पूर्वक राशि स्वीकृत कर आवेदक को प्रदान की गई।
इस सहायता के लिए आवेदक श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper