शिविर लगाकर नगरपालिका धनपुरी द्वारा 53 हजार रूपये की संपत्ति कर की वसूली
—

विक्रम लालवानी जिला रिपोर्टर
– मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने बताया कि धनपुरी नगरपालिका द्वारा संपत्ति कर की वसूली हेतु श्रीराम रेसीडेंस में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 53 हजार रूपये की संपत्ति कर की वूसली की गई।
राजस्व वसूली की वृद्धि हेतु नगरपालिका धनपुरी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वर्ष 1997 से जिन लोगो ने संपत्ति कर जमा नही किया उन्हें भी टैक्स जमा करने की सुविधा दी जा रही है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों द्वारा सम्पत्ति कर की राशि जमा नहीं की गई है उन लोगों के घरों से नल विच्छेद की कार्यवाही भी निरंतर जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.