भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह थाने में किसके आशीर्वाद से चल रहा ‘लूट का खेल’? सट्टेबाजों से वसूली का आरोप, छोटी कार्रवाई दिखाकर मोटी रकम ऐंठने की चर्चा

3,106
Above News

मुरैना।अंबाह थाना क्षेत्र में सट्टे के कारोबार को लेकर चौंकाने वाले आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन इसके पीछे वसूली का खेल भी चलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि पुलिस के कुछ आरक्षक सट्टा कारोबारियों को पकड़कर थाने ले जाते हैं, फोन चेक करते हैं और फिर पुराने रिकॉर्ड के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है।

सूत्रों के अनुसार 4 मार्च की शाम खजूरी रोड स्थित सरस्वती स्कूल के पास से दो आरक्षकों ने एक व्यक्ति को उठाकर थाने पहुंचाया। बताया जाता है कि उसके मोबाइल में डेढ़ साल पुरानी दो सट्टे की पर्चियां मिलने की बात कहकर उस पर दबाव बनाया गया और उससे मोटी रकम की डिमांड की गई। आखिरकार मामला करीब 20 हजार रुपये में तय होने की चर्चा है, जबकि कागजों में मात्र 100-200 रुपये की छोटी सट्टे की कार्रवाई दिखाकर उसे छोड़ दिया गया।

इतना ही नहीं, जिस माध्यम से रकम ली गई उसी के जरिए बाद में 5 हजार रुपये और मांगने की बात भी सामने आ रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इन आरक्षकों को अपने उच्च अधिकारियों का डर नहीं है? और आखिर किसके संरक्षण में थाने के नाम पर इस तरह की वसूली का खेल चल रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कराते हैं या नहीं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper