अंबाह में ‘राजश्री गुटखा’ पर खुली लूट! प्रिंट रेट से ऊपर धड़ल्ले से बिक्री

आशीष सिंह तोमर
मुरैना।अंबाह क्षेत्र में इन दिनों राजश्री गुटखा की कीमतों को लेकर बाजार में जमकर खेल चल रहा है। जहां 20 रुपये प्रिंट रेट वाला गुटखा खुलेआम 25 रुपये में बेचा जा रहा है, वहीं 40 रुपये वाला पाउच 45 रुपये तक पहुंच गया है।
सिर्फ फुटकर ही नहीं, थोक बाजार में भी गड़बड़ी कम नहीं—20 वाली राजश्री का पैकेट 280 रुपये और 40 वाली का 360 रुपये से ऊपर तक बेचा जा रहा है।
चौंकाने वाली बात – कुछ दुकानदारों का दावा है कि एजेंसी से ही महंगे रेट पर माल मिल रहा है, जबकि एजेंसी संचालक खुद को नियमों के अनुसार बिक्री करने की बात कह रहे हैं।
अब सवाल उठता है:
बाजार में ये खुली लूट आखिर किसके संरक्षण में?
प्रशासन क्यों बना हुआ है मूकदर्शक?
आम जनता कब तक ठगी का शिकार होती रहेगी?
स्वास्थ्य के साथ जेब पर भी वार!
जहां एक ओर पान मसाला स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, वहीं अब उपभोक्ताओं की जेब भी बेधड़क काटी जा रही है।
जनता से अपील:
प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत न दें। अगर कोई दुकानदार ज्यादा पैसे वसूलता है तो तुरंत शिकायत करें—आपकी जागरूकता ही इस लूट पर रोक लगा सकती है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.