भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अमरकंटक सम्मेलन में बड़ी सौगात: राहुल सिंह राणा बने म.प्र. संगठन प्रभारी, अरविंद द्विवेदी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष व जुनैद खान प्रदेश सचिव नियुक्त

128
Above News

*144वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हुआ ऐतिहासिक निर्णय, 350 पत्रकारों की मौजूदगी में गूंजा पत्रकार एकता का संदेश*

शहडोल। अमरकंटक मध्यप्रदेश की पावन धरा अमरकंटक, जो माँ नर्मदा के उद्गम स्थल के रूप में विश्व प्रसिद्ध है, वहां भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) की 144वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं मध्यप्रदेश इकाई की दो दिवसीय बैठक (28-29 मार्च 2026) ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए लगभग 350 पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रकार एकता, संगठन विस्तार और अधिकारों की मजबूती का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। आयोजन के मुख्य अतिथि पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को रहे, जबकि अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

*मंच से बड़ी घोषणाएं: तीन प्रमुख नियुक्तियां बनी आकर्षण का केंद्र*

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश भार्गव एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम द्वारा मंच से महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएं की गईं, जिनमें राहुल सिंह राणा को मध्यप्रदेश का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया अरविंद द्विवेदी को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया जुनैद खान को मध्यप्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इन तीनों पदाधिकारियों को मंच पर सम्मान पत्र, सील्ड, पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर विधिवत सम्मानित किया गया। इस घोषणा के साथ ही पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल बन गया।

*भव्य स्वागत,सशक्त नेतृत्व और अनुशासित आयोजन बना मिसाल*

कार्यक्रम में संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने स्वागत भाषण देते हुए देशभर से आए पत्रकारों एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उनके कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता और मार्गदर्शन में यह आयोजन अत्यंत सफल, अनुशासित एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। मंच संचालन श्याम दास मानिकपुरी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

*15 से 18 राज्यो के पत्रकारो से मिली बधाई*

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए,और दी बधाई जिनमें प्रमुख रूप से सुनील थपलियाल (राष्ट्रीय अनुशासन समिति अध्यक्ष), एस.एन. श्याम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिहार), गुलबहार गौरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड), रमेश गांधी (राजस्थान), इरशाद खान (राष्ट्रीय महासचिव), अनमोल कुमार (अध्यक्ष, बिहार), हितेश मलनकर (महाराष्ट्र), भरत बेतकेकर (गोवा), दीपक कलवड़े (महाराष्ट्र), सुश्री सुलोचना पयाल (उत्तराखंड), स्वामी जगदिशानंद, विनोद कारकेय सहित अनेक वक्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया और दी बधाई।

*15 से अधिक राज्यों की भागीदारी, राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम*

इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों आंध्रप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, उत्तराखंड सहित 15 से 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया। विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों में पी. रामकृष्णन (आंध्रप्रदेश), रमेश गांधी, दिलीप शाह (राजस्थान), श्याम नाथ, अनमोल कुमार (बिहार), गिरजाशंकर (उत्तरप्रदेश), सुनील थपलियाल, सुलोचना पयाल (उत्तराखंड), भरत जी, चन्द्रहाश दमोलकर (गोवा), गिरिराज बंजरिया (आगर मालवा), राजेन्द्र जोशी (मनासा), हितेश मावलंकर (मुंबई), भगवान भारद्वाज (दिल्ली), अब्दुल शकूर (आंध्रप्रदेश), अभिषेक जैन, कृष्णानंद शास्त्री सहित अनेक गणमान्य जनों का स्वागत सम्मान किया गया।

*आयोजन समिति और जिलेभर के पत्रकारों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका इन्होंने ने भी दी बधाई*

मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान सम्मेलन के आयोजक एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया, व दी बधाई जिनमें, गोपाल दास बंसल, कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, राम बाबू चौबे, श्रवण कुमार उपाध्याय, लुकमान अली, विजय उरमलिया (संभागीय अध्यक्ष), शैलेन्द्र तिवारी (जिला अध्यक्ष शहडोल), राजनारायण द्विवेदी (जिला अध्यक्ष अनुपपुर), अनिल तिवारी, विजय गुप्ता (ब्यौहारी), शमीम खान (धनपुरी), अजय पाल (महासचिव), अखिलेश मिश्रा, नरेश वर्मा, सगीर खान, गणेश केवट, जितेंद्र विश्वकर्मा, दीपक केवट, अजय केवट, छोटे लाल गुप्ता, श्याम दास मानिकपुरी,राजन त्रिपाठी, गोपाल जेठानी, सतेंद्र सोनी,लुकमान अली,नीलेश गुप्ता,सोनू खान,अनिल तिवारी,अजय केवट,कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह,अनिल दुवेदी,दीपक केवट,फरीद खान,हसन खान,सैफी खान,अजय पाल,प्रतीक मिश्रा, अखिलेश दुवेदी,अखिलेश मिश्रा,अजय मोटवानी,बृजेश,चंदन केवट,दुर्गेश दुवेदी,इस्लाम खान,सोनू श्रीवास्तव,निशांत गर्ग,संजय गर्ग,राहुल नामदेव,सादिक खान,स्वप्निल जैन, सुनीता सिंह, विजय सिंह (धनपुरी), रोहित वर्मा, शिवम कुशवाहा एवं पूरी टीम शामिल रही और दी बधाई।

*बधाइयों का सिलसिला जारी नई टीम से बढ़ी उम्मीदें*

नई नियुक्तियों पर देशभर से आए पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने राहुल सिंह राणा, अरविंद द्विवेदी एवं जुनैद खान को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की। और कहा,अमरकंटक की इस ऐतिहासिक बैठक में हुई नियुक्तियां और लिए गए निर्णय आने वाले समय में मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती, अधिकारों की रक्षा और एकजुटता का नया अध्याय लिखेंगे। यह सम्मेलन वास्तव में पत्रकारिता जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper