भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

किसान विरोधी US Trade Deal के खिलाफ युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव 13 अप्रैल को

132
Above News


जबलपुर। किसान विरोधी मानी जा रही US Trade Deal के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में 13 अप्रैल 2026, सोमवार को जबलपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इस आंदोलन का उद्देश्य किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा करना तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। आंदोलन के माध्यम से सरकार तक किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया।
शहडोल जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिला शहडोल के कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन में भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई।
इस दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला महासचिव निशांत जोशी, श्रीनामो गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल , ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु चौबे (सोनू), इमरान, सत्याम प्रजापति, मुस्ताक खान  सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ने सभी साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन….

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper