अंबाह में शराब दुकान पर मनमानी का आरोप, MRP से ऊपर बिक रही शराब!

अंबाह। शहर के पोरसा चौराहा स्थित शराब दुकान क्रमांक-02 एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां नियम-कायदों को ताक पर रखकर सुबह तय समय से पहले ही शराब बिक्री शुरू कर दी जाती है, वहीं ग्राहकों से प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।
एक शराब प्रेमी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने दुकान से Landon Pride 180ml खरीदी, जिस पर MSP ₹147 और MRP ₹170 अंकित थी, लेकिन उससे खुलेआम ₹200 वसूले गए। ग्राहक का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार भी किया।
अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर शराब ठेकेदार को शराब बेचने का लाइसेंस मिला है या फिर अवैध वसूली का भी खुला संरक्षण दिया गया है?
किसके आशीर्वाद से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?
आखिर किसके संरक्षण में प्रिंट रेट से ऊपर शराब बिक्री का खेल जारी है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान पर लंबे समय से मनमानी चल रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन देते नजर आते हैं।
जब इस पूरे मामले में अंबाह वृत्त आबकारी अधिकारी कमलेश भिड़े से बात की गई तो उनका कहना था— “हम दिखवाते हैं।”
अब देखना होगा कि आबकारी विभाग कार्रवाई करता है या फिर मामला हमेशा की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.