भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पानी-बिजली संकट पर फूटा जनता का गुस्सा,आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

73
Above News

मैहर। नगर पालिका क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में लगातार गहराते पेयजल संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्टर महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल ठोस कार्यवाही की मांग की है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान है। कई वार्डों एवं बस्तियों में नियमित जलापूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं एवं बुजुर्गों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि दूसरी ओर घंटों की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बिजली गुल रहने से छोटे/बड़े व्यापार, किसानों के कार्य एवं आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में बल्लभ नगर, मानपुर, हरनामपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बोर, नियमित पेयजल आपूर्ति एवं निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही आरसीसी सड़क निर्माण, नालियों की साफ-सफाई, खराब पड़े बोरों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, राशन कार्ड समस्याओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
इसके अतिरिक्त पार्टी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ गरीब एवं कमजोर परिवारों के साथ प्रशासनिक स्तर पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर न्यायपूर्ण कार्यवाही की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

*आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. पुष्पेंद्र सिंह* ने कहा कि “सरकार और प्रशासन यदि मूलभूत सुविधाएं तक जनता को नहीं दे पा रहे हैं, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। जनता पानी और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।”
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता को साथ लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रदेश सह सचिव उमेश चौधरी, विधि प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, युथ जिला अध्यक्ष शिवा चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, राजेन्द्र जयसवाल, सिया चौधरी , हीरामनी साकेत, राहुल चौधरी, ज्योति विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper