शानदार कार्यकाल के बाद फिर 1 वर्ष के लिए बने जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा

तेज आंधी-तूफान और बारिश भी नहीं रोक पाई जनसैलाब, जन्मदिन पर दिखा मेवाड़ में ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन
उदयपुर / मेवाड़ में सोमवार रात उस समय जबरदस्त माहौल देखने को मिला जब श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा का 34वां जन्मदिन तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। मौसम के विकराल रूप के बावजूद समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ और सैकड़ों की संख्या में समाजजन, युवा, बुजुर्ग, संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। खराब मौसम के बावजूद देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ा रहा और पूरा माहौल शक्ति प्रदर्शन में तब्दील नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत उदयपुर के एक निजी होटल के भव्य गार्डन में की गई थी, जहां बड़े स्तर पर मंच, लाइटिंग एवं स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। लेकिन अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू होने से कुछ समय के लिए व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न हुई। इसके बाद आयोजन को तुरंत होटल के विशाल हॉल में शिफ्ट किया गया। मौसम की विकट परिस्थितियों के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा हॉल “करणी सेना जिंदाबाद अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा जिंदाबाद एवं स्वाभिमान की लड़ाई जारी रहेगी जैसे नारों से गूंज उठा।
जन्मदिन समारोह उस समय और भी खास बन गया जब श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन की ओर से अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा को जन्मदिन के अवसर पर बड़ी जिम्मेदारी का तोहफा दिया गया। संगठन ने उनके शानदार कार्यकाल, समाज सेवा, संघर्षशील नेतृत्व एवं समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए पुनः 1 वर्ष के लिए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री योगेंद्र सिंह कटार एवं प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह ने मंच से नई नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने समाज और संगठन के लिए मजबूती से कार्य किया है, इसलिए संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है। साथ ही संभाग अध्यक्ष लाल सिंह झाला बालाथल को भी पुनः जिम्मेदारी प्रदान की गई। नई नियुक्ति की घोषणा होते ही पूरा हॉल तालियों, जयघोष और नारों से गूंज उठा
संगठन पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज, सनातन संस्कृति एवं पीड़ित परिवारों की आवाज को मजबूती से उठाया। कई सामाजिक संघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए उन्होंने संगठन को नई पहचान दिलाई। समाजहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता, संघर्षशील नेतृत्व और न्याय की लड़ाई को देखते हुए संगठन ने पुनः उन पर विश्वास जताया है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश महामंत्री भगवान सिंह राठौड़, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रवीर सिंहकरेलीया, वर्तमान अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता भीम सिंह चुंडावत, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, कमलेंद्र सिंह पवार, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल, छात्र नेता मयूर ध्वज सिंह, भाजपा युवा नेता जिनेंद्र शास्त्री, काली कल्याण धाम महंत हेमंत जी, कांग्रेस नेता बालू गमेती, अरविंद सिंह पावटा, युवा नेता मंगल सिंह कोठारिया, भरत राज सिंह देवेंद्र सिंह झाला, अनूप सिंह देवड़ा, गोकुल सिंह, करण सिंह, भैरू सिंह राणावत, हरि सिंह, देवेंद्र सिंह शक्तावत, देवेंद्र सिंह राठौड़, किशन सिंह, गुलाब सिंह, हिर सिंह, महेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, कालू सिंह, शूरवीर सिंह, देवी सिंह, रमेश सिंह, भीम सिंह, परमवीर सिंह, नारायण सिंह, भोपाल सिंह, निर्भय सिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह देवराज सिंह ओनार सिंह बलवंत सिंह इंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। महाराणा भोपाल हॉस्पिटल के पवन जी एवं अस्पताल स्टाफ ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं इसके सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे
जन्मदिन समारोह की चर्चा केवल उदयपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे मेवाड़ संभाग, जयपुर, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक इसकी गूंज सुनाई दी। सैकड़ों लोगों ने फोन कॉल, व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान महाराज रणजीत सिंह जी भिंडर ने फोन पर वार्ता कर शुभकामनाएं दी। वहीं युवा नेता हिम्मत सिंह झाला, कुंदन सिंह कच्छार, कुलदीप सिंह चुंडावत, पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह, बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर जी तेली, ललित सिंह सिसोदिया, रानी सा दीपेंद्र कुवर भिंडर, डॉ. जया मीणा, इंद्र प्रधान, हरि सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह चुंडावत , कांग्रेस नेता गोवर्धन सिंह तथा कुराबड़ से भाजपा नेता मदन सिंह जी कांग्रेस नेता राज सिंह झाला भिडर पूर्व प्रधान कुबेर सिंह चावड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने फोन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
खराब मौसम एवं तूफान के कारण कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन सभी ने फोन कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी फोन पर बधाई संदेश दिए।
तेज आंधी-तूफान और बारिश के
बावजूद समर्थकों का उत्साह देर रात तक देखने को मिला। कार्यक्रम का सिलसिला रात करीब 1 बजे तक लगातार चलता रहा और बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं समर्थक अंत तक मौजूद रहे। देर रात तक पूरा माहौल जोश, उत्साह और जयघोष से गूंजता रहा
तेज आंधी-तूफान और बारिश के बावजूद जिस प्रकार बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग एवं समाजजन कार्यक्रम में पहुंचे, उसने साफ तौर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ समाजजनों का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों का कहना था कि समाजहित, न्याय और स्वाभिमान की लड़ाइयों में अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा की सक्रिय भूमिका के चलते युवाओं एवं बुजुर्गों में उनके प्रति लगातार मजबूत विश्वास और जुड़ाव बढ़ रहा है
तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच भी जिस प्रकार समर्थकों का हुजूम कार्यक्रम में उमड़ा, उसने साफ कर दिया कि अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा की समाज में मजबूत पकड़, लोकप्रियता और जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। पूरा आयोजन देर रात तक मेवाड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.