विद्यार्थियों को खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी सुनिश्चित : कलेक्टर
..
विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

विद्यार्थी मेहनत, लगन एवं एकाग्रता से करें पढ़ाई : कलेक्टर
….
कलेक्टर ने बच्चों से स्वास्थ्य की ली जानकारी, बेंच पर बैठकर किया संवाद
…
आवासीय विद्यालय विचारपुर का किया निरीक्षण
…
:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आवासीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विचारपुर का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विद्यार्थियों के बीच बेंच पर बैठकर उनसे पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं दैनिक दिनचर्या के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेहनत, लगन एवं एकाग्रता के साथ नियमित अध्ययन करें।
उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही बेहतर परिणाम दिलाते हैं।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सप्ताह में एक दिन श्रमदान कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में भी अपनी भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, खेल सामग्री, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्वस्थ विद्यार्थियों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं एवं स्वास्थ्य अब ठीक है।
कलेक्टर ने विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई कराने, विद्यार्थियों को गर्म एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय की खिड़कियों में जालियां लगवाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रसोईघर का निरीक्षण कर तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.