भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु लिया संकल्प
===

9
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज बनाने में विद्यार्थियो की अहम भूमिका
===

– प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के  मार्गदर्शन में प्रदेश भर में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहडोल जिले के विभिन्न थानांतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान प्रगति पर है। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत  जिले में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, चैपाल इत्यादि जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
  
  इसी अनुक्रम में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जिले में विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग, स्लोगन लेखन, कविता पाठ एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया एवं  उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper