भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारतीय किसान यूनियन मंच के हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव से मिल रहा अपार समर्थन‌

39
Above News

नागदा लखन गुर्जर । किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के संबंध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव से युवा साथियों, किसानों एवं ग्रामीणों का लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। अभियान के माध्यम से प्रदूषण प्रभावित गांवों के अधिकार, CSR निधि में पारदर्शिता, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता तथा स्थानीय विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष कवि देव सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को लेकर युवाओं और किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण आगे आकर हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन कर रहे हैं।

अभियान के तहत प्रमुख रूप से प्रदूषण प्रभावित गांवों को न्याय, CSR निधि के उपयोग का सार्वजनिक लेखा-जोखा, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, स्थानीय विकास कार्यों को प्राथमिकता तथा प्रदूषण की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित परिवारों को उचित राहत देने की मांग की जा रही है।

इस अभियान में अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश परमार नागराज भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवा साथियों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विकास और प्रभावित परिवारों के हितों से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन एवं संबंधित औद्योगिक प्रबंधन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। अभियान के आयोजकों ने कहा कि हजारों प्रभावित परिवारों और किसानों की आवाज को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।

कवि देवीसिंह गुर्जर ने बताया कि अभियान में युवाओं, किसानों एवं ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान के और व्यापक होने की संभावना है। गांव-गांव से मिल रहा जनसमर्थन इस अभियान को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है।

कवि देवीसिंह गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मंच
मो. 8120572549 9755666221

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper