भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनो का प्राथमिकता से करें निराकरण- कलेक्टर
===

28
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


जनसुनवाई में  हुई 87 आवेदकों की सुनवाई
===
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर लालपुर में प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही कर जनसुनवाई में कलेक्टर ने श्रीमती अन्तू बैगा को अनुदान आहार योजना का दिया हितलाभ
शहडोल 11 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज  के क्षेत्रो से  आएं लोगो की समस्याएं सुनी एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए।
07 अगस्त को सोहागपुर जनपद पंचायत के क्लस्टर लालपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में श्रीमती अन्तू बैगा पति श्री संजू बैगा ने अनुदान आहार योजना का लाभ दिलाने तथा बेटी अनीता बैगा का आधार कार्ड बनाने का आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने श्रीमती अन्तू बैगा को अनुदान आहार योजना का  प्रमाण पत्र वितरित किया। अब उन्हें योजना से 1500 रूपए प्रतिमाह अनुदान राशि मिलने लगेगी। इसी तरह उन्होंने बताया कि बेटी अनीता बैगा का आधार कार्ड नहीं बनने से स्कूल में अपार आईडी नहीं बन पा रही है। जिससे बेटी को स्कूल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जन सुनवाई में बेटी अनीता बैगा का आधार कार्ड बनवाकर परिवार को सौंपा।
       जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम घोघरी निवासी गुजरिया बैगा ने मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना से प्राप्त ऋण में ब्याज सब्सिडी  दिलवाने, पुरानी बस्ती शहडोल निवासी श्यामाबाई यादव ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने,  ग्राम दरौड़ी निवासी सुखराम सिंह ने निजी भूमि का कब्जा  दिलाने, ग्राम कुदरा टोला लालपुर निवासी इंद्रा नायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने सहित अन्य आवेदको ने भी आवेदन प्रस्तुत किये।  कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper