भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागदा में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन,वार्ड 13 और 25 को मिली बड़ी सौगात – नपाध्यक्ष गेहलोत

28
Above News

लखन गुर्जर
नागदा (नि.प्र.)। नगर पालिका परिषद् नागदा द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण तथा विधायक निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य तथा नगर पालिका परिषद् नागदा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश जी धाकड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह जी शेखावत, मंडल अध्यक्ष विजय जी पटेल एवं प्रकाश जी जैन, लोकतंत्र सेनानी अवधेश जी भटनागर  सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मटसेनिया द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। भूमिपूजन के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 13 एवं 25 में सड़क, नाली, फुटपाथ, रिटर्निंग वॉल सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। वार्ड क्रमांक 25 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्य 106.24 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 25 स्थित विद्यानगर (शिक्षक नगर) कॉलोनी में सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थायी शेड का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की लागत 26.26 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में महिदपुर रोड नाके से कन्या महाविद्यालय तक सीसी रोड, नाली, फुटपाथ एवं रिटेनिंग वॉल का निर्माण 99.22 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह जी चौहान ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधि-विधान से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार अधोसंरचना को मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाषचंद जी शर्मा, वार्ड पार्षद स्नेहलता जी सेंगर, पार्षद गौरव जी यादव,शिवकुमार जी पोरवाल, एल्डरमैन छोटेलाल जी मल्लाह,गिरधारीलाल जी सोनी, अखिल भारतीय बलाई महासंघ प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश परमार नागराज योगेश जी जूनवाल, रामचंद्र सिसोदिया, नरेंद्र जी सेंगर, सुनील जी साहनी जीतू जी ठाकुर, सुबोध जी स्वामी, नरेंद्र जी कोठारी, दिनेश जी परिहार, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री के सी मिश्रा, मांगीलाल राठौड़, अनिल जी जोशी, श्रीराम शर्मा,जनभागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र जी कुशवाह, शंकरलाल प्रजापत, गौतम लश्करी, योगेश जनवाल, विवेक शर्मा, अजय कुशवाह, गणेश पहलवान, विनोद पहलवान, अमर सोलंकी, श्रीराम शर्मा, शितिज, पी के एवं अंकुर साहनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र शर्मा ने किया तथा आभार वार्ड पार्षद द्वारा व्यक्त किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper