प्रवेश से वंचित छात्रों को 3 दिन में दिलाएं प्रवेश – कमिश्नर
किताब वितरण भी 3 दिन में पूरा कराएं – कमिश्नर
छात्रवृत्ति में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – कमिश्नर

🔴 #ब्रेकिंग | शहडोल संभाग
Vikas Sachdeva division reporter
– कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए।
कमिश्नर के 5 बड़े आदेश:
- प्रवेश: अगले 3 दिन में शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाएं। ब्यौहारी, जयसिंहनगर, सोहागपुर, पाली, करकेली में स्थिति खराब – तुरंत सुधारें वरना कार्रवाई
- किताब: जैतहरी, कोतमा, करकेली, मानपुर में किताब वितरण धीमा। 3 दिन में 100% वितरण करें
- छात्रवृत्ति: अमझोर, झींक, बिजुरी, धनपुरी स्कूलों में स्वीकृति नगण्य। प्राचार्यों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव भेजें। लापरवाह अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकें
- अपार आईडी: मानपुर, करकेली, जयसिंहनगर में काम धीमा। तेजी से 100% करें। संभाग में अभी 80% काम हुआ
- रिजल्ट: सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हों – इसके लिए कार्ययोजना बनाएं। जर्जर भवनों में स्कूल न चलाएं
बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे सहित संभाग के सभी DEA, BEO मौजूद रहे।
आपके क्षेत्र के स्कूल में क्या स्थिति है? कमेंट में बताएं 👇
जय_शहडोल 🐅 #शिक्षा #ShahdolNews #BebakShaktiNews
बेबाक शक्ति न्यूज़
डिवीजन रिपोर्टर: विकास सचदेव
💥 सारा सच बेबाकी से 💥
📞 खबर भेजें: 9425182505

Subscribe to my channel
Comments are closed.