भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्र नेता सुहैल आलम के नेतृत्व में दोनों कैंपस में वृक्षारोपण कार्यक्रम

37
Above News

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्र नेता सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस एवं नवलपुर कैंपस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

ओल्ड कैंपस में कैंपस प्रभारी प्रो. गीता सराफ एवं नवलपुर कैंपस में कैंपस प्रभारी प्रो. प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। दोनों कैंपस के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। छात्र नेता सुहैल आलम ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना इस कार्यक्रम का उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम में अखिल चौधरी, गोपाल सोंधिया, समीर खान, राधा मिश्रा, आकृति गौतम, रुक्मणी मांझी, कौसर मंसूरी, अनमोल मिश्रा, हेमंत जोगी, अनम फातिमा, शुभ तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper