भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रोहित मॉडलिंग स्टूडियो का सराहनीय प्रयास: गरीब बेटियों की शादी में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी होगी बिल्कुल मुफ्त!

16
Above News

शहडोल।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और जिन बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है, उनकी शादी के सपनों को संवारने के लिए शहडोल के रोहित मॉडलिंग स्टूडियो ने एक मिसाल कायम करने वाली सामाजिक पहल की है। अक्सर कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण गरीब परिवार शादी-ब्याह के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कराने से वंचित रह जाते हैं। इसी सपने को पूरा करने और मदद का हाथ बढ़ाने के लिए रोहित मॉडलिंग स्टूडियो द्वारा ऐसी जरूरतमंद बेटियों की शादी में 1 दिन के कार्यक्रम के लिए निःशुल्क फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की सेवा दी जाएगी। सेवा एवं शर्त: निःशुल्क सेवा: 1 दिन के विवाह कार्यक्रम हेतु फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी (निःशुल्क) पात्रता/शर्त: परिवार आर्थिक रूप से जरूरतमंद हो अथवा बेटी अनाथ हो। कवरेज क्षेत्र: शहडोल शहर से लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में। “आइए, मिलकर किसी बेटी की शादी को यादगार बनाएं। आपकी खुशी, हमारी जिम्मेदारी।”— रोहित मॉडलिंग स्टूडियो, शहडोल संपर्क सूत्र: रोहित मॉडलिंग स्टूडियो (शहडोल) मोबाइल नंबर: 7509175283 सामाजिक पहलों से जुड़ने के लिए स्टूडियो के आधिकारिक पेज को जरूर फॉलो करें। (जनहित में प्रसारित — बेबाक शक्ति न्यूज़)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper