⚽🔥 कहानी बदलाव की 🔥⚽
🇮🇳 मिनी ब्राजील के नाम से मशहूर ग्राम विचारपुर की 6 बेटियों का राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप के लिए चयन! 🏆👏

Vikas sachdev division reporter
🌟 शहडोल की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान
महू में आयोजित AIFF इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शहडोल की अंडर-16 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। 🥈⚽
💥 लीग मुकाबलों में शहडोल ने:
⚽ ग्वालियर को 10-0 से हराया
⚽ महू को भी 10-0 से पराजित किया
फाइनल मुकाबले में इंदौर के खिलाफ शहडोल को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।
🏅 शानदार प्रदर्शन के आधार पर शहडोल की 8 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप के लिए चयन हुआ है।
⚽ विचारपुर की 6 बेटियां राष्ट्रीय कैंप में
विचारपुर स्थित खेलो इंडिया स्माल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है:
👏 राधिनी सिंह
👏 संध्या सहीस
👏 मोनिका सिंह
👏 चांदनी यादव
👏 राधा सिंह
👏 वाशु
इसके अलावा दिव्या संत एवं दिव्या बैगा का भी राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है। 🇮🇳
🔥 राधिनी सिंह ने दागे 8 गोल!
टूर्नामेंट में राधिनी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 गोल दागे और सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। ⚽⚽⚽
🎯 अब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका
इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय अंडर-16 बालिका फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जाएगी।
🌟 ग्राम विचारपुर की 6 बेटियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन शहडोल में बालिका फुटबॉल के बढ़ते स्तर और बेटियों की प्रतिभा की बड़ी मिसाल है।
📰 बेबाक शक्ति न्यूज़
📢 हर खबर, बेबाक अंदाज़ में!
📞 खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
📱 9425182505
🔴 ताजा स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें —
👉 बेबाक शक्ति न्यूज़ के साथ।
शहडोल #ShahdolNews #बेबाकशक्ति #BebakShaktiNews #Football #GirlsFootball #Vicharpur #MPFootball #SportsNews #Under16 #NationalFootballCamp

Subscribe to my channel
Comments are closed.