🌈 **खुशियों की दास्तां** 💐
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
♿ **दिव्यांग राजकुमार की शिक्षा में दिव्यांगता नहीं बनेगी बाधक** 📚✨
🛵 **कलेक्टर ने राजकुमार को प्रदाय की मोटराइज्ड साइकिल, बस सुविधा होगी नि:शुल्क**

Vikas sachdev division reporter
📍 **शहडोल |
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर ग्राम दरशिला निवासी दिव्यांग राजकुमार जायसवाल के लिए उम्मीद और नई संभावनाओं की सौगात लेकर आया। शिक्षा के प्रति लगन रखने वाले राजकुमार की दिव्यांगता अब उनकी पढ़ाई में बाधक नहीं बनेगी।
👨💼 शिविर में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने राजकुमार की आवश्यकता को समझते हुए उन्हें **मोटराइज्ड साइकिल** उपलब्ध कराने की पहल की।
🚌 साथ ही बस में दिव्यांग के लिए **नि:शुल्क यात्रा पास** तथा छात्रावास में रहने की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिया।
📚 राजकुमार की आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा के लिए आवागमन एक चुनौती बना हुआ था। मोटराइज्ड साइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेंगे।
😊 मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में प्रशासन की संवेदनशील पहल से राजकुमार और उनके परिवार के चेहरे खिल उठे। परिवार ने कहा कि दिव्यांगता के बावजूद राजकुमार पढ़ाई जारी रखकर आगे बढ़ना चाहते हैं। प्रशासन से मिले सहयोग से उनके सपनों को नई दिशा मिली है।
🌟 यह पहल इस बात का उदाहरण है कि शासन-प्रशासन जरूरतमंदों की समस्याओं को समझकर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
💙 राजकुमार के लिए यह सहयोग केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर होकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 **बेबाक शक्ति न्यूज़ | BS NEWS**
📍 शहडोल
📢 **खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें**
📱 **9425182505**
#BebakShakti #BSNews #Shahdol #KhushiyonKiDastaan #Divyang #Education #JanVishwasShivir

Subscribe to my channel
Comments are closed.