भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले में ’’किल कोरोना’’ अभियान के तहत सर्वे टीम द्वारा 1068680 व्यक्तियों का किया गया थर्मल स्क्रीनिंग

289
Above News


शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में आज “किल कोरोना” अभियान के तहत 8364 घर का सर्वे किया गया जिनमें 70297 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। सोहागपुर विकासखंड में 14036, विकासखंड गोहपारू में 3062, विकासखंड जयसिंहनगर में 22549, विकासखंड ब्योहारी में 12179 तथा अर्बन एरिया में 18471 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। 31 व्यक्तियों को सार्थक ऐप में आईएलआई कर दर्ज किया गया। 33 व्यक्ति बुखार के मरीज पाए गए तथा 201 गर्भवती माताओं का भी स्क्रीनिंग किया गया एवं 7 बच्चे बिना टीका के भी चिन्हित किए गए।
ज्ञातव्य हो कि जिले में ’’किल कोरोना’’ अभियान के तहत अभी तक कोविड़-19 को रोकने हेतु सर्वे टीम के सदस्यों द्वारा आज तक 209634 सर्वेक्षित घरो का सर्वे किया गया। इस दौरान सर्वे टीम द्वारा 1068680 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिले में अब तक 86.8 प्रतिशत है तथा 757 व्यक्तियों की सार्थक ऐप में आईएलआई जांच किया गया तथा 4050 गर्भवती माताओं का भी थर्मल स्क्रीनिंग तथा बुखार वाले 1437 व्यक्तियों की जाॅच किया गया। टीम में आॅगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ तथा नगर पालिका के कर्मचारी शामिल है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper