आज का सत्य👉 थाना मंडी पुलिस के साथ 11 वर्षीय बच्ची केसरी ने मनाया अपना जन्मदिन…

(सहारनपुर) दिनांक 17-07-2020 की रात में थाना मंडी क्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची केसरी ने कोरोना वायरस के संक्रमण एवं लॉक डाउन में दिन रात सेवा से ओतप्रोत होकर अपना जन्मदिन थाने में मनाने की इच्छा जाहिर की। बच्ची की जिद के आगे बेबस होकर परिजनों ने थाने में सम्पर्क किया। थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने बच्ची केसरी के जन्मदिन को थाने में बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान थाना मण्डी पुलिस द्वारा जन्मदिन की सभी व्यवस्था पूरी की गई। थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने बच्ची केसरी व उसके परिवार के साथ थाने में जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया और बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.