भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रत्येक सप्ताह शनिवार की रात्रि 08.00 बजे से सोमवार की सुबह 05.00 बजे तक रहेगा लाॅक डाउन-कलेक्टर

285
Above News

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति मंे कलेक्टर कार्यालय के सभागार मंे जिला आपदा प्रबंधन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक जयसिंहनगर  जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, पुलिस अधीक्षक  सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  पार्थ जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे,  कैलास विश्नानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेश पाण्डेय, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक  कमलेश टाण्डेकर, नगर पालिका अधिकारी  अमित तिवारी,  कमल प्रताप सिंह, आजाद बहादुर सिंह,  अनिल द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
           बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रात्रि 08.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक प्रतिदिन पूर्वत लाॅकडाउन जारी रहेगा और प्रत्येक सप्ताह शनिवार की रात्रि 08.00 बजे से सोमवार की सुबह 05.00 बजे तक लाॅक डाउन किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि बिना मास्क लगाये बाहर निकलने पर कार्यवाही की जायेगी। इस लिए सभी मास्क लगाकर ही बाहर निकले तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकले बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर ने बैठक मंे बताया कि जिला स्तर पर कोविड़-19 नियंत्रण हेतु सभी व्यवस्थाएॅ चाक-चैबंद है। 2 वेंटीलेटर, एक ब्यौहारी एवं एक धनपुरी के लिए व्यवस्था की गई है। साथ ही सिविल अस्पताल ब्यौहारी में 30 बेड तथा सीएससी धनपुरी में 20 बेड की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले मंे सेम्पल कलेक्शन एवं टेस्टिंग बढ़ाई गई है। साथ ही जिले मंे 164 टीमो द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य भी किया जा रहा है। आज दिनाॅक तक लगभग 218271 घरो के 1124525 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।बैठक मंे कलेक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्र शहडोल में वार्डवार चिकित्सको की ड्यूटी लगाई गई है जो कि कोविड-19 नियंत्रण में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper