भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संकलित करे- श्री सुखवीर सिंह

245
Above News


सेम्पलिंग अभियान को और अधिक बढ़ाएॅ- प्रभारी सचिव कोविड-19
शहडोल – सचिव खनिज संसाधन एवं शहडोल संभाग के प्रभारी श्री सुखवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में बैठक लेकर कलेक्टर एवं स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती हुई स्थिति को देखते हुए सेम्पिल के कार्य को पुल कैपिसिटी में लिया जाए तथा इस कार्य में ढिलाई न बरते । उन्होने निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है जिसे दृष्टिगत रखते हुए आम लोगो सर्तकता एवं सावधानी हेतु सतत जागरूक करे एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दें। उन्होने कमिश्नर शहडोल संभाग को कहा कि बाहर से आने वाले लोगो की जानकारी जिले के प्रमुख वार्डरों मे हासिल कराएॅ तथा नाम,पता एवं मोबाईल नम्बर भी संधारित करावाएॅ। बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल , कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश पाण्डेय उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डाॅ. व्हीएस बारिया, जिला संक्रामक रोग प्रभारी डाॅ. अंशुमान सोनारे, कोविड प्रभारी मेडिकल काॅलेज डाॅ. आकाश रंजन सिंह, डाॅ. जीएस परिहार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
बैठक में कोविड प्रभारी शहडोल संभाग श्री सुखवीर सिंह ने जिले में बनाएॅ गए कोविड संक्रामक मरीजो हेतु विस्तर, वेटिलेटर, हाई डिपेंसी यूनिट, आरटीपीसीआर, प्रत्येक दिन किये जा रहे टेस्टिंग एवं सेेम्पल कलेक्शन, फीवर क्लीनिको, होम आईसोलेशन, होम क्वारेंटाइन आदि की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले की जनसंख्या के मान से कोरोना संभावित मरीजों को भर्ती होने की संभावित संख्या 520 की जगह 590 बेड की व्यवस्था की जा चुकी हैं । इसी प्रकार 6 वेंटिलेटर की जगह 20 वेंटिलेटर, आईसीयू हेतु 32 तथा हाई डिपेंसी यूनिट हेतु 119 बेड सुरक्षित किये गए है। इसी प्रकार आरटीपीसीआर एवं टू नाॅट के माध्यम से प्रतिदिन 186 सेम्पल टेंिस्टंग जिले में की जा रही है। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 24 केस है जिनमें से 13 व्यक्तियों के निगेटिव आने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से स्वस्थ्य होने पर घर भेजा जाएगा। इसी प्रकार किल कोरोना अभियान 1054 सेम्पल में से 13 पाॅजटिव पाए गए है । जिले में बनाएॅ गए फीवर क्लीनिक में भी आने वाले मरीजो की टेस्टिंग की जा रही है। जिले में 12 आरआरटी टीम बनाई गई है । इसी प्रकार 14 मोबाईल यूनिट भी कार्य कर रही है। सचिव श्री सिंह ने सीएमएचओ केा निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेज के अलावा ब्लाॅक स्तरों पर भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कराएॅ तथा सस्पेक्टिव केस को क्वारेटाईन कर उन्हें अन्य व्यक्तियो से संम्पर्क की पाबंधी लगाएॅ । बैठक में बताया गया कि जिले में 15 इन्साईडेंट कमाडंर तथा 50 सेक्टर अफिसरों को तैनात कर कोरोना संक्रमण की निगरानी कराई जा रही है। सचिव श्री सिंह ने दवाईयो की सुविधा एवं डाटा बनाने वाले स्थानो का एनालेसिंस करने एवं सार्थक पोर्टल के डाउनलोड़ की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश कलेक्टर एंव स्वास्थ्य अमले को दिए है। बैठक में कोरेाना वायरस संक्रमण के बढ़ने की स्थिति पर नियंत्रण हेतु की गई व्यवस्थाओं की माकड्रील भी की जानकारी दी गई।
बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जानकारी प्राप्त होने पर प्रारंभ से ही आयुष एवं होम्योपैथिक विभाग को सक्रिय कर आयुष का काढ़ा एवं आयुष औषधियां वितरित कराई गई थी जिसका कार्य अभी भी सतत रूप से जारी है। प्रभारी सचिव कोविड-19 ने जिले में कोरोना से एक भी मृत्यु न होने तथा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा किये जा रहे कार्य एवं की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया है और इसी तरह की तैयारियां भी आगे भी पूर्ण चुस्त एवं दुरूस्त होकर करने पर ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper