भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष श्रीवास्तव कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव बने।

320
Above News

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ ऊर्जावान नेता मनीष श्रीवास्तव को कायस्थ चित्रगुप्त महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है इसके साथ ही वह मध्यप्रदेश के प्रभारी भी रहेंगे उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव, नई दिल्ली ने की है।
मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी सामाजिक उन्नति और तरक्की के लिए बहुत कार्य करना है तथा हमारे समाज के जो सदस्य प्रशासनिक सेवाओं अन्य शासकीय और प्राइवेट सर्विस में हैं उनसे तथा व्यवसाय और राजनीति में कार्यरत समाज के सभी सदस्यों में पुरुष महिलाएं व युवाओ सभी का साथ लिया और दिया जाएगा जिससे कि पूरे प्रदेश में अंतिम पंक्ति तक अमीर से लेकर गरीब तक समाज का कोई भी व्यक्ति सुविधाओं से सहायता से और समाज के प्रति कार्य से वंचित न रह जाए और आवश्यकता पड़ने पर समाज के किसी भी व्यक्ति की हर संभव भरपूर मदद की जा सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper