भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पत्रकार के घर पर गोलीबारी, हमलावरों ने कहा हमारे पास मंत्री और पैसा दोनों है

309
Above News

अनुपपुर– मध्यप्रदेश में भाजपा की सत्ता जबसे बनी है अपराधों के साथ पत्रकारों पर भी लगातार हमले किए जा रहे है और उनकी हत्याएं की जा रही है जिसके पूर्व के हफ़्तों और महीनों में उदाहरण देखने को मिल चुके है।

*ब्यूरो चीफ ज्ञानेंद्र पाण्डे के घर गोलीबारी, नामजद आवेदन दिया*

दिनांक 26/07/2020 के आवेदन अनुसार अमलाई के निवासी दैनिक विप्र एक्सप्रेस के जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे के घर पर दिनांक 25/07/2020 को एक शराबियों को लेकर प्रकाशन की गई खबर से चिढ़कर नीरज नामदेव, राजेन्द्र नाथ नामदेव (चंदू), , परवेज खान, तिवारी ने अपने अन्य साथियों के साथ गोलीबारी की जिसमे नीरज नामदेव और राजेंद्र नामदेव (चंदू) दोनों ने गोली चलाई और जान से मारने की कोशिश की।
उन दोनों के साथ अन्य हमलावरों ने गुप्ति और तलवार के साथ उनको और उनकी माँ को जान से मारने की कोशिश की जिस घटना से पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे काफी आहत है व अपनी और अपने माँ की सुरक्षा के मद्देनजर नजदीकी थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज किया है, अब देखने वाली बात यह है कि हमलावरों पर कब तक कार्यवाही होती है।

*मेरे पास पैसा भी है और मंत्री भी, तेरे को जान से मार दूंगा- हमलावर*

पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे द्वारा लिखित आवेदन में मुख्य बात यह देखने को मिली कि हमलावर यह कह रहे है कि हमारे पास मंत्री भी है और पैसा भी, तेरे को जान से मार दूंगा, जिसको पढ़ने से यही अंदाजा लग रहा है कि अनुपपुर जिले में हुई यह घटना को नवीन पदस्थापित मंत्री बिसाहुलाल सिंह का संरक्षण प्राप्त है ? जिससे हमलावरों में इस अपराध को अंजाम देने के लिए इतना आत्मविस्वास भरा हुआ है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper