भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने ग्राम बटूरा एवं छोटी अमलई गौ-शाला स्थलो का किया निरीक्षण

295
Above News


कलेक्टर ने मौके पर चारागाह की भूमि का कराया परीक्षण
शहडोल | कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद बुढ़ार के प्रवास के दौरान ग्राम बटुरा एवं छोटी अमलई मंे गाशाला निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम बटूरा के शासकीय भूमि आराजी खसरा नम्बर 1254/1/1/1 जो कि 21 एकड़ है, का स्थल निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि 9 एकड़ भूमि गौशाला निर्माण के लिए एवं बाकी भूमि चारागाह तथा शासकीय अन्य उपयोग हेतु तय करें।
कलेक्टर इसी प्रकार छोटी अमलई के शासकीय भूमि 1266/1 जो कि 6.225 एकड़ है, का स्थल निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि इस भूमि पर गौशाला निर्माण एवं चारागाह बनाया जायें। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को निर्देशित किया कि नवीन चारागाह निर्माण के लिए जमीन प्रस्तावित करने के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार के साथ जाकर स्थल परीक्षण करें। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर निरीक्षण के समय चारागाह की भूमि का इसी प्रकार परीक्षण कराकर ही गौशाला निर्माण एवं चारागाह के भूमि की प्रस्ताव प्रस्तावित करंे। कलेक्टर ने ग्राम छोटी अमलई मंे मौके पर ही जमीन का नाप जोख कराया तथा ट्रेक्टर चलवाकर चारागाह हेतु चयनित भूमि का परीक्षण कराया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, उत्तर वनमण्डलाधिकारी श्री देवांशु शेखर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी वन श्री राहुल मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर0के0 श्रौती, सीईओ जनपद बुढ़ार श्री सुनील तिवारी, तहसीलदार जैतपुर श्री लवकुश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper