भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तहसील कार्यालय के कोर्ट के दिन तय कर समयावधि में प्रकरणो का निराकरण करें-कलेक्टर

283
Above News

कलेक्टर ने किया तहसील बुढ़ार का औचक निरीक्षण

शहडोल | कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज बुढ़ार प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय बुढ़ार का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बुढ़ार के नामांतरण बंटवारा आदि प्रकरणो का निरीक्षण करते हुए कहा कि 5 वर्ष से लंबित प्रकरणो को सूचीबद्ध करें तथा नियमानुसार नस्थि तैयार कर निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश किया कि इसी तरह अपराधिक प्रकरणो पर भी प्रकरणो को सूची बद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर कलेक्टर नायब तहसीलदार बुढ़ार को निर्देशित किया कि सप्ताह में सोमवार एवं मंगलवार को कोर्ट का दिन नियत कर प्रकरणो का समयसीमा में निराकरण किया जायें। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बुढ़ार के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट का निरीक्षण किया एवं कोर्ट को विधिवत कम्प्यूटराईज कराकर व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बुढ़ार के अभिलेखागार, सभाकक्ष आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री एम0पी0 धुर्वे को निर्देशित किया कि सभाकक्ष को मिटिंग हाल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर0के0 श्रौती, सीईओ जनपद बुढ़ार श्री सुनील तिवारी, नायब तहसीलदार श्री भतर सोनी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper