15 अगस्त को नही होंगे सार्वजनिक कार्यक्रमो का आयोजन

स्वाधीनता दिवस के संबंध में बैठक सम्पन्न
शहडोल 04 अगस्त 2020- कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार मंे स्वाधीनता दिवस के संबंध मंे बैठक लेकर केन्द्र शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशो की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कोविड़-19 के संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए सार्वजनिक स्थलो पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नही आयोजित होंगे तथा कलेक्टर कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयो मंे एवं जनपद स्तर पर तथा ग्राम पंचायतो एवं विद्यालयो मंे प्रातः 8.45 के पूर्व ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसमें ग्राम पंचायतो मंे सरपंच अथवा सचिव, जनपद पंचायतो मंे अध्यक्ष अथवा सीईओ तथा विद्यालयो मंे प्राचार्य अथवा प्रधानाध्यापक ही ध्वजारोहण करेंगे। विद्यालयो मंे छात्रो को नही बुलाया जायेगा। जिला मुख्यालय के स्टेडियम मंे कार्यक्रम का आयोजन नही होगा। झंकिया नही निकलेगी। कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान होगा तथा कलेक्टर कार्यालय के सभागार मंे प्रदेश के मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुन सकेंगे। विद्यालयों में छात्र नही आएंगे तथा किसी भी प्रकार की मिठाई इत्यादि का वितरण भी नही किया जायेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेश पाण्डेय, विभिन्न विद्यालयो के प्रचार्यगण तथा जेल अधीक्षक श्री आर0के0 नेटी सहित कमाण्डेट होमगार्ड श्री आर0के0 शर्मा भी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.