भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला शिक्षा विभाग ने नहीं किया जनवरी 2020 से मेहनत का भुगतान

242
Above News

मामला सिंगरौली जिले का चितरंगी ब्लाक का है जहां अतिथि शिक्षकों के मानदेय को लेकर बड़ी चर्चा बना हुआ है 4,5 महीनों से नही मिला है अतिथि शिक्षकों को मानदेय।

सिंगरौली(सुधीर सिंह की रिपोर्ट):-फरियादी रजनीश सिंह चंदेल मझगवां द्वारा बताया गया कि विद्यालय शासकीय प्राथमिक पाठशाला गूढगाँव संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौडीहवा खैड़ार का है अतिथि शिक्षक का नाम रजनीश सिंह है आवेदक का कहना है कि जनवरी 2020 से अभी तक उनके मेहनत का भुगतान जिला शिक्षा विभाग से नही हुआ है और संकुलों का मानदेय हो गया है और पीछे छूटे पड़े हैं ,जिसकी शिकायत CM हेल्पलाइन 181 में भी फरियादी द्वारा की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही इनकी हित के लिए नही की गई ,फरियादी का कहना है कि अगर हम किसी प्रकार की मांग या अपनी बात ब्लाक शिक्षा अधिकारी बुद्धिसेन माझी के पास रखते हैं या रखना चाहते हैं तो माझी साहब द्वारा फोन काट दिया या मेरी बातों का मजाक बना दिया जाता है ,फरियादी का कहना है कि बातों को नजरअंदाज करने के साथ ,किसी भी प्रकार की मांग इनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी ,या सरकार के पास अतिथि शिक्षकों के भुगतान के लिए नही भेजी गई ,जबकि आयुक्त जय श्री कियावत का आदेश था कि जो B. O. मांग करेंगे अपने ब्लाक के अतिथि शिक्षकों के बजट के लिए तो उनको बजट दिया जाएगा ,आखिर किसी की लापरवाही का शिकार क्यों हो रहे अतिथि शिक्षक क्यों नही किया जा रहा इनका मानदेय,शिक्षा की इस छोटी रकम से जलते है कई घर के चूल्हे कोरोना जैसी महामारी के मद्देनजर कई अतिथि शिक्षक के घरों की है स्थिति नाजुक, क्यों बैठा है प्रशासन मौन ,साहब झूठी दिलासा से किसी के घर रोटी नसीब नही होती , फरियादी का कहना है कि मीडिया के जरिये हमारी फरियाद जिला कलेक्टर सिंगरौली, व मध्यप्रदेश के सरकार के पास पहुंचे जिससे हमारी मांगों को दृष्टिगत रखते हुए हमारी मांगों को पूरा किया जाय।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper