राष्ट्रीय शोक के दौरान कार्यक्रम पर कांग्रेस ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री शिवराज का अनूपपुर दौरा निरस्त
बेबाक शक्ति समाचार खबर का असर
वोटों की खातिर कुछ भी करने को तैयार भाजपा – कांग्रेस जिला अध्यक्ष

शहडोल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितंबर को अनूपपुर में आकर सरकारी कार्यक्रम में कई विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करने वाले थे वहीं राष्ट्रीय शोक होने के कारण विवाद एवं चर्चा का विषय बना हुआ था जिसे बेबाक शक्ति समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिससे भाजपा और कांग्रेस मे हडकंप मचा और दुसरे दिन कांग्रेस के शहडोल संभाग के तीनो जिला अध्यक्षो ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जारी की प्रेस विज्ञप्ति वही समाचार जब मंत्रालय पहुचा तो मुख्यमंत्री के उप सचिव द्वारा एक लेटर जारी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार 3 सितम्बर का अनूपपुर दौरा अपरिहार्य कारणो से निरस्त हो गया है। जारी सूचना अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान के उक्त दिवस के रीवा, उमरिया एवं अनूपपुर भ्रमण के समस्त कार्यक्रम निरस्त हुए हैं।मुख्यमंत्री के जितने भी कार्यक्रम थे सभी कार्यक्रम निरस्त बताए गए वही सबसे बड़ा सवाल तो यह उठता है कि जब देश में राजकीय शोक घोषित किया गया है तो फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैसे कार्यक्रम करने की अनुमति दे सकते हैं संभाग के शहडोल उमरिया अनूपपुर कांग्रेश जिला अध्यक्षों ने सवालों के कटघरे में खड़ा किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिला अध्यक्षों ने अपने बयान में कहा कि जब देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है तब इस स्थिति में शासकीय कार्य भूमि पूजन करना क्या उचित है पर भाजपा सरकार शिवराज सिंह चौहान सिर्फ जनता को बरगलाने का काम करते हैं |
*मुख्यमंत्री श्री चौहान का अनूपपुर दौरा निरस्त*
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार 3 सितम्बर का अनूपपुर दौरा अपरिहार्य कारणो से निरस्त हो गया है। जारी सूचना अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान के उक्त दिवस के रीवा, उमरिया एवं अनूपपुर भ्रमण के समस्त कार्यक्रम निरस्त हुए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितंबर को अनूपपुर में आकर एक सरकारी कार्यक्रम में कई विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं एवं सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे जो राष्ट्रीय शोक होने के कारण विवाद एवं चर्चा का विषय बना हुआ है l केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राजकीय शोक के दौरान फ्लैग कोड आफ इंडिया नियम के मुताबिक विधानसभा सचिवालय सहित महत्वपूर्ण कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं इसके अलावा प्रदेश में कोई औपचारिक एवं सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है इस अवधि के दौरान समारोहों और अधिकारिक मनोरंजन पर भी प्रतिबंध रहता है देश में और देश के बाहर स्थित भारतीय दूतावास और उच्चायोग में भी राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाता है |

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 3 सितंबर को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जनपद में सरकारी कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए अनूपपुर आगमन के सरकारी नवीन हितग्राहियों को पात्रतापर्ची वितरण एवं विभिन विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण अनूपपुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितम्बर, गुरुवार को अनूपपुर के अल्प प्रवास में आएँगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान 3 सितम्बर दोपहर 3 बजे अनूपपुर आएँगे। आप शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा नवीन हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण करेंगे। श्री चौहान शाम 5 बजे अनूपपुर से उमरिया तथा 5:35 बजे उमरिया से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे।ज्ञात हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आने का कार्यक्रम 30 अगस्त कोथा जो आपसी विवाद भाजपा में व्याप्त गुटबाजी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहूलाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के बीच सामंजस न होने के कारण रद्द कर दिया गया था|
*कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाये सवाल*
आगामी 3 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनूपपुर मे निर्माण कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, अनूपपुर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल तथा उमरिया के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे देश केे महापुरूषों का अपमान बताया है। उन्होने कहा कि एक ओर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को बरगलाने के लिये कुछ भी करने को तैयार हैं। इसी कड़ी मे वे अनूपपुर मे भूमिपूजन और लोकार्पण करने पहुंच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्षों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री अनूपपुर मे जिन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करने आ रहे हैं, उनका पहले ही शिलान्यास किया जा चुका है। यह पूरी कवायद आने वाले दिनो मे आसन्न उपचुनाव के लिये की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यही भाजपा का असली चरित्र है, जिसे अब जनता जान चुकी है। आमजनता ने अब बिकाऊ नेताओं और लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा दोनो को ही सबक सिखाने की ठान ली है। उपचुनाव मे इसका खुलासा भी हो जायेगा। संभाग के तीनो जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक को ध्यान मे रखते हुए अनूपपुर मे आयोजित कार्यक्रम स्थिगित करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का अनूपपुर दौरा निरस्त
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार 3 सितम्बर का अनूपपुर दौरा अपरिहार्य कारणो से निरस्त हो गया है। जारी सूचना अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान के उक्त दिवस के रीवा, उमरिया एवं अनूपपुर भ्रमण के समस्त कार्यक्रम निरस्त हुए हैं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.