भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ज्योतिका श्रीवास्तव कायस्थ चित्रगुप्त महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

317
Above News

शहडोल:-शहडोल संभाग की महिला समाज सेवी एवं संभाग व प्रदेश स्तर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की पदाधिकारी श्रीमती ज्योतिका श्रीवास्तव को कायस्थ चित्रगुप्त महासभा का महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव जी के निर्देश पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ए के श्रीवास्तव ने यह नियुक्ति की है।ज्योतिका श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ चित्रगुप्त महासभा देश में समाज का सबसे पुराना और प्रजातांत्रिक संगठन है। समाज में महिलाओं के उत्थान और प्रगति के लिए जो भी कार्य हो सकेगा हर संभव करने का प्रयास करूंगी और निरंतर तत्परता से समाज के लिए सक्रियता से कार्यरत रहूंगी।
उन्होंने कहा कि समाज में सर्वाधिक रूप से सामाजिक विवाह और रोजगार के लिए समाज के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी और प्रदेश के प्रत्येक संभाग,जिले और तहसील स्तर तक महिला प्रकोष्ठ की इकाइयों में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने का सक्रिय प्रयास किया जाएगा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper